धारी। सोमवारी महाराज के परम भक्त परमानंद पूरी महाराज का 131वा जन्मदिन भक्तों ने लीलावती आश्रम सरना में धूमधाम से मनाया। शनिवार को अखंड रामायण पाठ के पारायण के बाद सुंदर कांड पाठ किया गया। महाराज की सामूहिक आरती कर उनकी दीर्घायु की कामना की गई।

कार्यक्रम आयोजक समाजसेवी चंद्र मोहन पनेरू ने बताया कि जन्मोत्सव में नैनीताल, उधमसिंह नगर के अलावा दिल्ली , हरियाणा, रोहतक से भी महाराज के भक्त पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि भक्तों को माल पुए का प्रसाद बाँट महाराज का 131 वा जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
इस मौके पर पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, जिला पंचायत सदस्य संजय पांडे, बीडीसी उमेश तिवारी, दीपू चनोटिया, किशन महतोलिया, संजय पांडे, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र, भुवन पनेरू, भावेश पनेरू सहित तमाम लोग मौजूद थे।