नैनीताल। हल्द्वानी से नैनीताल बाइक से लौट रहा युवक दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल हो गया। जिसे बीडी पांडे अस्प्ताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के उसे छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा निवासी विक्रम सुयाल शुक्रवार को हल्द्वानी से नैनीताल लौट रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में वह घायल हो गया। राहगीरों ने उसे बीडी पांडे अस्पताल भेजा। जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है।
