सल्ट जिला अल्मोड़ा के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। शहर के राजनैतिक, समाजिक व अन्य संगठनों ने निधन पर शोक जताया है।
उनके निधन पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम, भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भागीरथ लाल चौधरी, पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री पुष्कर दुर्गापाल, सांसद प्रतिनिधि इंदर सिंह रावत, सांसद प्रतिनिधि नवीन करगेती, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश नैनवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष भावना भट्ट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट, कांग्रेस नगर अध्यक्ष डीसी हर्बोला, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत ने शोक जता उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।