नैनीताल। चूल्हे पर पानी गर्म करने को लेकर आग जलाते समय एक बुजुर्ग महिला झुलस गई। जिसे स्थानीय लोगों ने बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बताया बुजुर्ग महिला 25 से 30 प्रतिशत जली है। महिला के हाथ पांव जले हैं। महिला को भर्ती कर दिया है।
जानकारी के अनुसार अम्तुल परिक्षेत्र निवासी भवानी देवी (60) पत्नी लाल सिंह सुबह पानी गर्म करने को चूल्हे में आग जला रही थी। इस बीच अचानक उसकी साड़ी ने आग पकड़ ली। उसके शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने उनके ऊपर पानी डालकर आग बुझाई। इसके बाद उन्हें बीडी पांडे पहुंचाया गया। वहीं डॉक्टरों ने बताया बुजुर्ग महिला 25 से 30 प्रतिशत जली है। हाथ-पांव जले हुए है उन्हें भर्ती कर लिया गया है।
Recent Comments