नैनीताल तीन तो मुक्‍तेश्‍वर का पारा 1.7 डिग्री पहुंचा, पहाड़ों में पाला तो मैदान में कोहरा से हो सकती है परेशानी

बारिश व जबरदस्त ठंड देने के साथ पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त हो गया है। शनिवार की बारिश व पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों पर हुए हिमपात के बाद नैनीताल का तापमान 3.0 डिग्री पहुंच गया। दिसंबर में पहली बार मुक्तेश्वर का पारा 1.7 डिग्री पर आ गया। हल्द्वानी का तापमान 6.0 डिग्री पहुंचने से ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। ठंड का असर अगले कुछ दिन बना रह सकता है। सोमवार सुबह कुमाऊं के अधिकांश स्थानों पर आसमान साफ बना हुआ है। दोपहर में धूप खिली होने से ठंड से राहत महसूस हो रही है। रविवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री दर्ज किया गया। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले दो दिन पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं पाला पडऩे की संभावना है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह-शाम व रात के समय गलन पैदा करने वाली ठंड हो सकती है। मैदानी इलाकों में कोहरा छा सकता है। हालांकि दिन में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रह सकता है।

Recent Articles

Related Stories

Stay on op - Ge the daily news in your inbox