नगर में गुरुवार को सुबह हल्की धूप खिलने से ठंड में इजाफा हो गया। दोपहर बाद आसमान में बादल छाने से ठंड और बढ़ गई। वहीं सुबह और शाम नगर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऊंचाई वालों क्षेत्रों में पाला गिरने से स्थानीय लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि पिछले तीन दिनों से नगर में चटक धूप खिल रही थी। गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट बदली, जिससे ठंड में इजाफा हो गया। पर्यटक और स्थानीय लोगों ने पंत पार्क में लगी अस्थायी दुकानों से गर्म कपड़ों की खरीदारी की। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।