खुर्पाताल – रहस्यमयी झील

khurpatal Nainital

खुर्पाताल नैनीताल से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित टूरिस्ट डेस्टिनेशन है | यह झील 5500 ft (1635 mt) के altitude पर स्थित हैं। ब्रिटिश मैगज़ीन के अनुसार खुर्पाताल की खोज 1840 से 1850 के मध्य की मानी जाती हैं | खुर्पाताल झील का नाम खुर्पाताल इसलिए पड़ा क्योकि जब आप इसे ऊपर से देखोगे तो इसकी झील का नज़ारा खुर के समान दिखता है। इस ताल का पानी साफ़ तथा गर्म होता है तथा इसे गर्म पानी के ताल के नाम से भी जाना जाता है। सर्दियों के समय में भी इस झील का पानी हल्का गुनगुना होता हैं तथा इस ताल मैं फिशिंग भी होती है।

खुर्पाताल मे बोटिंग नहीं होती है। और न ही यहाँ टूरिस्ट एक्टिविटी होती हैं। खुर्पाताल झील अपना रंग बदलती रहती हैं।  इस झील का रंग कभी लाल तो कभी हरा तो कभी नीला दिखाई देता है। इस कारण इसे रहस्मयी झील भी कहा जाता है। खुर्पाताल झील से थोड़ी दूर ऊपर मनसा देवी मंदिर हैं। मान्यता हैं की इस मंदिर से खुर्पाताल झील मैं आप पत्थर फेकते हैं और अगर आपका पत्थर इस झील मैं पहुंच जाता हैं तो आपकी मनोकामना पूर्ण हो जाती है।
खुर्पाताल के पास कई गेस्ट हाउस, होटल, रिसोर्ट है, जहा आप रुक सकते हैं।

देखें Video :